Best Kashmir Willow Bat (2026) – Top 5 Picks Under ₹1000, ₹2000 कौनसा बेस्ट है।
Best Kashmir Willow Bat: अगर आप एक मजबूत, टिकाऊ और बजट में आने वाला क्रिकेट बैट ढूंढ रहे हैं, तो Best Kashmir Willow Bat आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कश्मीर विलो बैट खासकर भारत में बहुत लोकप्रिय हैं क्योंकि ये English willow की तुलना में सस्ते होते हैं,
Table of Contents
लेकिन प्रदर्शन में काफी अच्छे होते हैं। आप इनको स्कूल, गली क्रिकेट, क्लब मैच या प्रैक्टिस के लिए उपयोग कर सकते हैं। ये बैट कम बजट में अच्छा ऑप्शन हैं। इस आर्टिकल में हम हर बजट और उपयोग के अनुसार सही बैट चुनने में आपकी मदद करेंगे। जिससे आप बैट खरीदते समय एक सही डिसीजन ले पाए।
Best Kashmir Willow Bat for Leather Ball –
Leather ball से खेलने के लिए एक मजबूत बैट और अच्छी क्वालिटी का होना बहुत जरूरी है। Leather ball थोड़ी भारी और कड़क होती है, इसलिए बैट की प्रेसिंग और लकड़ी की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए।
Best Kashmir Willow Bat for Leather Ball चुनते समय यह भी ध्यान दें कि बैट के edges मोटे हों और sweet spot बड़ा हो। इससे शॉट मारने में ज्यादा पावर मिलती है।
अगर आप क्लब लेवल या practice matches के लिए Kashmir Willow खरीद रहे हो तो यह एक अच्छा विकल्प है, लेकिन अगर आप professional level पर खेलते हैं, स्टेट लेवल, बड़े बड़े टूर्नामेंट,तो इसके लिए English willow बेहतर माना जाता है।
Best Kashmir Willow Cricket Bat – Top Picks
अगर आप overall बैट कि performance, और durability देखकर कम बजट में एक अच्छा बैट चाहते हैं, तो कुछ ब्रांड है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं, जैसे SS, SG, DSC और GM अच्छे विकल्प मौजूद है। इन ब्रांडों के बैट भी काफी बेहतर होते हैं। ये ब्रांड बेहतर ग्रेन, मजबूत हैंडल और Stable वजन के साथ बैट बनाते हैं।
हमेशा Top picks बैट चुनते समय अपने खेलने के स्टाइल पर ध्यान दें। किस प्रकार से ग्राउंड पर खेलते हो, अगर आप एक attacking player हैं, तो मोटे edges और heavy bat आपके के लिए सही रहेगा। अगर आप एक defensive बैटिंग करते हैं, तो balanced और हल्का बैट आपके लिए बेहतर रहेगा। सही बैट का चुनाव आपके क्रिकेट जर्नी को बेहतर बना सकता है।
2026 की टॉप 5 बेस्ट कश्मीर विलो बैट कंपनियाँ
SS (Sareen Sports)-
SS कंपनी बैट के मामले में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कंपनी है। अक्सर जो बड़े लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं इसी कंपनी के बैट का उपयोग करते है ऐसे तो बहुत-से कंपनियां है जो अच्छा बैट बनाती है फिर भी हम यह जानेंगे कि आपको इस कंपनी का बैट क्यों लेना चाहिए।
इस कंपनी के Kashmir Willow बैट अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार बैलेंस के लिए जाने जाते हैं। SS बैट में मोटा एज और अच्छा स्वीट स्पॉट होता है, जिसके कारण प्लेयर्स पावर हिटिंग शॉट भी खेल सकते हैं।
शुरुआती और इंटरमीडिएट लेवल खिलाड़ियों के लिए यह एक अच्छा और टिकाऊ विकल्प मौजूद है। कम बजट की रेंज में भी SS के अच्छे मॉडल उपलब्ध हैं, जो लेदर और टेनिस दोनों बॉल के लिए काफी शानदार हैं।
SS Kashmir willow bat खरीदने से पहले आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट को चेक आउट कर सकते हो।
SG (Sanspareils Greenlands)–
SG एक पुरानी भारतीय ब्रांड है, जिसे कई प्रोफेशनल खिलाड़ी भी पसंद करते हैं। SG के Kashmir Willow बैट में शानदार पिंग और मजबूत हैंडल के साथ मिलता है। यह कम्पनी अपने बैट को अक्सर प्लेयर्स के हिसाब से डिजाइन करती है, लेकिन फिर भी ज्यादातर बैट बैलेंस्ड होते हैं, जिससे बड़े शॉट लगाते समय बेहतर कंट्रोल रहता है।
यदि आप अंडर 2000 या अंडर 3000 की Range में अच्छा बैट ढूंढ रहे हैं, तो SG एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। टिकाऊपन और परफॉर्मेंस दोनों में यह अच्छा Comfort देता है।
DSC (Delux Sports Company)–
DSC के बैट अक्सर हल्के वजन और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसके Kashmir Willow बैट खासतौर पर युवाओं खिलाड़ियों और स्कूल स्तर के खिलाड़ियों के लिए अच्छे माने जाते हैं। बैट में अच्छा स्वीट स्पॉट और मजबूत ग्रिप मौजूद होता है जिससे शुरुआत में खिलाड़ियों को शॉट मारने में काफी मदद मिलती है।
इस कंपनी के बैट के साथ खिलाड़ी लंबे समय तक बैटिंग आराम से कर सकते हैं। यदि आप एक ऐसा बैट चाहते हैं जो हल्का हो और शॉर्ट मारने में मदद करे, तो DSC एक बढ़िया विकल्प है। इसकी कीमत भी आमतौर पर किफायती रहती है।
MRF Brand–
MRF ब्रांड का नाम क्रिकेट की दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इसके Kashmir Willow बैट अक्सर पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। यह कंपनी बैट को बनाने के लिए मजबूत लकड़ी इस्तेमाल करती है। साथ ही इनके बैट के एज मोटे होते हैं, जिससे खिलाड़ियों को बाउंड्री शॉट्स मारने में ताकत मिलती है।
हालांकि MRF एक प्रीमियम ब्रांड है। इसके कुछ मॉडल थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन क्वालिटी और ब्रांड वैल्यू के कारण कई खिलाड़ी इसे पसंद करते हैं। यदि आप दमदार और मजबूत डिजाइन वाला बैट चाहते हैं, तो MRF एक अच्छा विकल्प है।
अगर आप MRF के बैट पसंद करते हो तो आप उनकी ऑफिशियल साइट पर जाकर उनकी प्राइस रेंज को चेक आउट कर सकते हो।
Spartan –
Spartan एक मॉडर्न क्रिकेट ब्रांड है, शुरुआत में खिलाड़ी अक्सर इसी कंपनी के बैट का उपयोग करते हैं। यह कंपनी क्वालिटी और परफॉर्मेंस दोनों पर ध्यान देती है। इसके Kashmir Willow बैट अच्छी फिनिशिंग और संतुलित वजन के साथ आते हैं। यह बैट खासकर गली क्रिकेट, टेनिस क्रिकेट और लोकल मैच खेलने वालों के लिए काफी शानदार होते हैं।
Spartan कंपनी अपने बैट की डिजाइन को काफी आकर्षक बनाती है और कीमत भी कई कंपनियों के मुकाबले बजट फ्रेंडली रहती है। यदि आप एक स्टाइलिश और भरोसेमंद बैट चाहते हैं, तो Spartan भी एक अच्छा विकल्प है।
Top 5 Best Kashmir Willow Bat Companies – Comparison Table (2026)
| कंपनी का नाम | मुख्य विशेषताएँ | रेटिंग ⭐ |
| SS (Sareen Sports) | मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बड़ा स्वीट स्पॉट, लेदर और टेनिस बॉल दोनों के लिए उपयुक्त | ⭐ 4.5/5 |
| SG (Sanspareils Greenlands) | शानदार पिंग, बैलेंस्ड वजन, लंबी टिकाऊपन | ⭐ 4.4/5 |
| DSC | हल्का वजन, युवाओं के लिए अच्छा, किफायती कीमत | ⭐ 4.2/5 |
| MRF | पावर हिटिंग के लिए बेहतरीन, मोटे एज, प्रीमियम लुक | ⭐ 4.3/5 |
| Spartan | स्टाइलिश डिजाइन, अच्छा बैलेंस, बजट फ्रेंडली | ⭐ 4.1/5 |
Kashmir Willow Bat खरीदते समय ध्यान रखें-
1. Bat का Weight Comfortable हो–
जब भी आप कोई बैट खरीदते हों तो सबसे पहले उसका वजन जरूर चेक करें। क्योंकि अगर आप कोई भारी सा बैट ले लेंगे तो आपको उसे ज्यादा देर तक पकड़ने में बहुत मुश्किल होगी, और बड़े शॉट लगाने में आपका हाथ जल्दी थक जाएगा। इसीलिए जब भी आप बैट खरीदते हो तो एक बैलेंस बैट का चुनाव करें।
हमेशा ऐसा बैट चुनें जिसका वजन आपके खेलने के तरीके के हिसाब से बेहतर हो— लगभग 1.1 से 1.3 किलो के बैट बहुत से खिलाड़ियों के लिए comfortable रहता है। या फिर तुरंत के लिए बैट से Practice कर सकते हैं यह भी देखें की आराम से शॉट लगा पा रहे हैं या नहीं।
2. Sweet Spot बड़ा हो–
Sweet spot बैट का वह हिस्सा होता है जहाँ बॉल सबसे अच्छी तरह contact होती है और maximum power वही से मिलती है। जब किसी बैट का sweet spot छोटा होता है, तो बॉल या तो miss होती हैं, या फिर edge पर लगती है जिससे प्लेयर्स की performance खराब होती है।
एक बड़ा sweet spot अधिक forgiving होता है— खासकर तब जब आपकी timing perfect न हो। इसलिए बैट की surface पर sweet spot की position और size अच्छी तरह देखें। यह रोज़मर्रा के मैचों में आपको consistent power और control देगा।
3. Handle Strong हो–
Bat खरीदते समय Bat के हैंडल पर भी जरूर ध्यान दें। Bat का handle वो हिस्सा है जिसे आप पकड़ते हो। अगर bat का handle मजबूत नहीं है, तो बड़े शॉट लगाने में हाथ में vibration और हाथ discomfort होगा है। एक अच्छे bat में balanced handle और मजबूत grip होती हैं।
जिससे बॉल का हाथ पर impact feel कम होता है। इसीलिए हैंडल के मामले में Steel या फिर cane reinforced handle ज्यादा durable होते हैं। Bat खरीदते समय handle की quality, joints और wrapping को भी अच्छी तरह check करें, ताकि बैट से लंबे समय तक batting करने में मज़ा आए।
4. Grip Quality Check करें–
Bat को खरीदते समय पर grip को भी अच्छी तरह चेक कर ले, क्योंकि grip से आपका हाथ फिसलने से बचता है और किसी भी शॉट को control करने में मदद मिलती है। अगर आपके Bat का grip slippery होगा तो हर बार किसी भी बॉल पर तेज शॉट मारने से बेट का हाथ से फिसलना हर मैच में बाधा डाल सकता हैं
जिस बेड की टाइमिंग और डायरेक्शन दोनों काफी फर्क पड़ता है जिससे आप बोल को जहां पर मारना चाहते हो वहां पर नहीं जाएगी इसीलिए क्रिकेट में बेट की ग्रिप पर इतना ध्यान दिया जाता है। आज कल हर कम्पनी अपने बैट में Cushioned, textured और rubber grips का उपयोग इस्तेमाल करती हैं।
इसीलिए Bat खरीदते समय grip को हाथ में पकड़कर महसूस करें— Bat को पकड़ते समय वह कंफर्ट आपको मिलना चाहिए। क्योंकि अच्छी ग्रिप के साथ आपको शॉट खेलने में Better Control मिलता है और Better Control से आपकी बैटिंग में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
5. Brand Trusted हो–
जब आप Kashmir Willow bat खरीद रहे हों तो brand का reputation भी ज़रूर चेक करें। अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी आप किसी कंपनी के का बैट इस्तेमाल करते है तो वह Lather जैसी Heavy Ball पर Damage या फिर बैट पर Scratch आने लगते हैं कहीं बैट तो ऐसे भी होते हैं जो टूट जाते हैं। इसीलिए Trusted brands Bat की quality के साथ control और consistent performance भी देते हैं।
इसीलिए SS, SG, DSC, MRF और Spartan जैसे बड़े ब्रांडों की bats market में काफी लोकप्रिय हैं क्योंकि वे long-term durability के साथ performance की गारंटी भी देते हैं। Unknown Bat और low-price के कारण कभी-कभी जल्दी टूट जाते हैं।
Kashmir Willow Bat – कीमत और वैल्यू Calculation-
अगर आप एक मजबूत Kashmir Willow bat खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। मान लीजिए एक बैट है जिसकी कीमत ₹1500 है और वह 1–2 साल आराम से चल जाता है, तो हर साल का खर्च लगभग ₹750 बैठता है। वहीं अगर ₹1000 का बैट जल्दी टूट जाए और 6–8 महीने में बदलना पड़े, तो लंबे समय में वह महंगा पड़ सकता है।
इसलिए कीमत के साथ बैट की durability, लकड़ी की क्वालिटी, हैंडल की मजबूती और ब्रांड वैल्यू को भी ध्यान में रखना चाहिए। सही बैट चुनने से आपका performance बेहतर होगा और बार-बार पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
👉 Amazon Store पर Latest Price & Availability Check करें
Kashmir Willow Bat – Pros & Cons-
Pros (फायदे)
किफायती कीमत – Kashmir Willow bat English Willow bar के मुकाबले काफी सस्ता होता है। Beginners और school level players के लिए यही एक budget-friendly option है।
मजबूत और टिकाऊ -खासतौर पर इसकी लकड़ी मजबूत होती है, जिससे rough use में भी जल्दी damage नहीं होता। Practice और local matches के लिए भी अच्छा रहता है।
पावर हिटिंग के लिए अच्छा – नए खिलाड़ियों के लिए यह थोड़ा भारी हो सकता है लेकिन आप शुरू से ही भारी बैट से बैटिंग करते हैं तो यह boundary shots, या फिर Six मारने में काफी मदद मिलती है।
आसानी से उपलब्ध – यह बैट Online और offline दोनों जगह आसानी से मिल जाते है।
Cons (कमियाँ)
English Willow जितनी पिंग नहीं – Professional level performance के लिए English Willow ही बेहतर माना जाता है।
थोड़ा भारी महसूस हो सकता है – कुछ players को weight ज्यादा लग सकता है, खासकर beginners को। अगर आप नए खिलाड़ी हैं तो आप बैलेंस बैट की तरफ जा सकते हैं।
Leather ball में लिमिटेड durability – अक्सर Hard leather ball में लगातार खेलने पर जल्दी डैमेज होता है या फिर टूट जाता है।
Also Read….
Sports Kit Bag: सही किट बैग कैसे चुनें? पूरी जानकारी (Honest Buying Guide 2026)
Best Hard Tennis Cricket Bat 2026 – Beginners & Professionals के लिए Buying Guide
FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
क्या Kashmir Willow bat leather ball के लिए अच्छा होता है?
हाँ, अच्छी क्वालिटी का Kashmir Willow bat leather ball के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन English Willow जितना durable नहीं होता। लोकल मैच और practice के लिए यह अच्छा विकल्प है।
Kashmir Willow और English Willow में क्या अंतर है?
Kashmir Willow थोड़ा भारी और मजबूत होता है, जबकि English Willow हल्का और ज्यादा प्रोफेशनल लेवल के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों बैट की कीमत में भी जमीन आसमान का फर्क है।
Under ₹2000 में अच्छा bat मिल सकता है?
हाँ, SS, SG और DSC जैसी ब्रांड्स में ₹1500–₹2000 की रेंज में अच्छे मॉडल मिल जाते हैं जो beginners और intermediate खिलाड़ियों के लिए सही रहते हैं।
Bat खरीदते समय grains देखना जरूरी है?
हाँ, लकड़ी पर grains की संख्या Bat की quality को दर्शाती है। जिस भी बैट के grains ज्यादा और सीधे होते हैं, ऐसे बैट काफी बेहतर माने जाते हैं, लेकिन Kashmir Willow में grains English Willow जितने स्पष्ट नहीं होते हैं।
Bat कितने समय तक चलता है?
अगर बैट को सही तरीके से इस्तेमाल और देखभाल की जाए तो Kashmir Willow bat 1–2 साल आराम से चल सकता है।