How to Remove Blue Tick on WhatsApp Android, Iphone पूरा स्टेप-बाय-स्टेप Honest गाइड 2026?
How to Remove Blue Tick on WhatsApp: WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है। हर दिन अरबों लोग इसे संदेश भेजने, कॉल करने और फाइल शेयर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन Blue Tick on WhatsApp में एक मुख्य फीचर होता है जिसे ब्लू टिक, या “Read Receipts” भी कहा जाता है। यह टिक यह दिखाते हैं कि आपका मैसेज रिसीवर ने पढ़ लिया है।
हालांकि यह फीचर हर किसी के लिए बहुत उपयोगी है, लेकिन कई लोग इसे अपनी प्राइवेसी Secure रखने के लिए इसे बंद करना चाहते हैं। ब्लू टिक बंद करना केवल आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने में मदद करता है, अगर आप मोबाइल में Blue Tick को बंद कर देते हो तो यह आपको संदेश पढ़ने के बाद तुरंत जवाब देने के दबाव से भी बचाता है।
चाहे व्यक्तिगत बातचीत हो या प्रोफेशनल चैट, ब्लू टिक को बंद करने से आप अपने समय और प्रतिक्रिया पर नियंत्रण रख सकते हैं।
Table of Contents
WhatsApp में ब्लू टिक क्या हैं?
जब WhatsApp पर किसी को संदेश भेजते हैं, तो उसके आगे तीन प्रकार के अलग-अलग टिक दिखाई देते हैं। यह टिक संदेश की स्थिति को दर्शाते हैं। कि आपने जिस भी व्यक्ति को मैसेज भेजा है वह उस तक पहुंचा या नहीं पहुंचा उसने पढ़ा या फिर नहीं पढ़ा यह तीन साइन आप अपने फोन में स्पष्ट रूप से देख सकते हो।
तीन प्रकार के टिक होते हैं:
- एक ग्रे टिक – किसी को संदेश भेजा गया।
- दो ग्रे टिक – रिसीवर को वह संदेश डिलीवर हो गया।
- दो ब्लू टिक – अब रिसीवर ने संदेश पढ़ लिया है।
ब्लू टिक आपको यह बताता है कि रिसीवर ने आपका मैसेज को पूरा पढ़ लिया है। यह ब्लू टिक हर किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है क्योंकि आप इससे यह भी जान सकते हैं कि आपका मैसेज पढ़ा गया है या नहीं। लेकिन कई बार यह प्राइवेसी के लिए चिंता का एक मुख्य कारण बन जाता है।
उदाहरण के लिए, मानलो आप किसी के मैसेज को पढ़ना चाहते हैं, लेकिन आप उस मैसेज का तुरंत जवाब नहीं देना चाहते। ऐसे में ब्लू टिक बंद करना आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। ग्रुप चैट में ब्लू टिक काम करते हैं, लेकिन अगर आप व्यक्तिगत चैट में इसे पूरी तरह अपने मोबाइल में नियंत्रित कर सकते हैं।
WhatsApp पर ब्लू टिक हटाने के स्टेप्स-
WhatsApp में ब्लू टिक हटाना बहुत ही आसान है। इसे आप Android फोन और iPhone दोनों पर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाना होगा।
सबसे पहले फोन में WhatsApp App ओपन करें उसके बाद सेटिंग्स में जाएं। Android के ऊपर तीन डॉट्स → सेटिंग्स, और iPhone में सीधे Settings दिखाई देंगे उसे पर क्लिक करना है। इसके बाद Account → Privacy विकल्प चुनें। यहाँ आपको Read Receipts का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा। बस इसे बंद कर दें।
अब Read Receipts बंद करने के बाद, जब आप कोई मैसेज पढ़ेंगे, तो रिसीवर को ब्लू टिक नहीं दिखाई देगा। यह विकल्प उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अपनी प्राइवेसी को किसी को दिखाना नहीं चाहते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस–
- फोन में WhatsApp ऐप ओपन करें।
- Android में ऊपर तीन डॉट्स → सेटिंग्स, iPhone में Settings क्लिक करें।
- अपने Account → Privacy में जाएं।
- अब वहां Read Receipts को ऑफ कर दें।
- इतना होने बाद अब मैसेज पढ़ने पर रिसीवर को ब्लू टिक नहीं दिखाई देगा।
यदि आप Read Receipts बंद करते हैं, तो आप भी दूसरों के मैसेज पढ़े जाने की जानकारी नहीं देख पाएंगे।
Blue Tick से बचने के अन्य तरीके-
कभी-कभी आप पूरी तरह Read Receipts बंद नहीं करना चाहते, लेकिन फिर भी ब्लू टिक भेजे बिना मैसेज पढ़ना चाहते हैं। इसके लिए कुछ आसान और स्मार्ट तरीके हैं।
1. एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करें: यदि आप मैसेज तो पढ़ना चाहते हैं लेकिन बिना ब्लू टिक भेजे, तो सबसे आसान तरीका है एयरप्लेन मोड। मोबाइल में मैसेज आने के बाद फोन में एयरप्लेन मोड चालू करें। उसके बाद WhatsApp खोलें और जो भी मैसेज भेजा है उसे पढ़ें। इसके बाद WhatsApp को बंद कर दे और उसके बाद इंटरनेट कनेक्शन वापस चालू करें।
2. नोटिफिकेशन से मैसेज को पढ़ना: आप मैसेज नोटिफिकेशन बार से भी पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आप संदेश की सामग्री देख पाएंगे बिना ऐप खोले और रिसीवर को यह नहीं पता चलेगा कि आपने मैसेज पढ़ लिया है। लेकिन हां आप मैसेज को नोटिफिकेशन बार से पूरा नहीं पढ़ पाओगे।
3. विजेट्स (Android): यदि आपके पास Android फोन है, तो आप WhatsApp विजेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। विजेट्स के होम स्क्रीन पर मैसेज दिखाई देंगे और आप उन्हें बिना व्हाट्सएप ऐप खोले भी मैसेज पढ़ सकते हैं।
4. WhatsApp Web का इस्तेमाल: कभी-कभी आप WhatsApp Web खोल कर भी संदेश पढ़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको ब्राउज़र की कुछ सेटिंग्स और कुछ क्रोम के एक्सटेंशन मददगार साबित हो सकते हैं।इन तरीकों से आप बिना Read Receipts बंद किए भी अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं।
Blue Tick बंद करने के कुछ फायदे-
टिक बंद करना केवल प्राइवेसी के लिए नहीं, बल्कि मैसेजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
1. प्राइवेसी बनी रहती है:आप मैसेज पढ़ सकते हैं बिना रिसीवर को यह बताए। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास है जो अपनी ऑनलाइन गतिविधियों को गुप्त में रखना पसंद करते हैं।
2. तुरंत जवाब देने का दबाव नहीं: ब्लू टिक बंद करने का सबसे बड़ा फायदा आपके ऊपर तुरंत जवाब देने का दबाव नहीं रहेगा। आप अपने समय अनुसार उन्हें जवाब दे सकते हैं।
3. पेशेवर और व्यक्तिगत बातचीत में फायदा: कभी-कभी प्रोफेशनल चैट्स, ऑफिस, कॉलेज, स्कूल, फिर नौकरी, में तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। लेकिन ब्लू टिक बंद करने से आप बिना रिसीवर को बताए संदेश पढ़ सकते हैं और सोच-समझकर जवाब दे सकते हैं।
4. मानसिक शांति: ब्लू टिक बंद करने से आपके ऊपर मानसिक दबाव कम होता है। लोग अक्सर मोबाइल में ब्लू टिक देखकर उनके जवाब का इंतजार करते हैं। इसे बंद करने से आप आराम से अपने समय के अनुसार संदेश पढ़कर जवाब दे सकते हैं।
Also Read….
निष्कर्ष (Conclusion)-
WhatsApp पर ब्लू टिक होना एक अच्छा फीचर भी है। लेकन कभी-कभी इसे बंद करना व्यक्ति के लिए फायदा होता है। अगर आप ब्लू टिक एक सरल और उपयोगी फीचर है जो आपकी प्राइवेसी Secure रखता है और मैसेजिंग कंट्रोल को भी बढ़ाता है। चाहे आप व्यक्तिगत तौर पर समय लेना चाहते हों, या फिर प्रोफेशनल चैट मैनेज करना चाहते हों या सिर्फ अपनी ऑनलाइन गतिविधियां किसी से शेयर नहीं करना चाहते हों, Read Receipts को बंद करना ही आपके जरूरत के अनुसार सही है।
ब्लू टिक हटाने से आप बिना रिसीवर को बताए मैसेज पढ़ सकते हैं, तुरंत जवाब देने के दबाव से बचा जा सकता हैं और अपने WhatsApp के अनुभव को और अधिक प्राइवेसी के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे।
इस प्रकार, WhatsApp पर ब्लू टिक हटाना न केवल सरल है बल्कि यह हर यूज़र के लिए फायदेमंद भी है जो अपने मैसेजिंग को सुरक्षित और आरामदायक बनाना चाहता है।
Frequently Asked Questions (FAQ)-
1.क्या WhatsApp पर ब्लू टिक पूरी तरह हटाए जा सकते हैं?
हाँ, आप WhatsApp की Privacy Settings में जाकर Read Receipts बंद करके ब्लू टिक हटा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ऐसा करने के बाद आप भी दूसरों के मैसेज पढ़े जाने की जानकारी नहीं देख पाएंगे। ग्रुप चैट में ब्लू टिक पूरी तरह बंद नहीं होते।
2.क्या ब्लू टिक बंद करने से सामने वाले को पता चलेगा?
नहीं, जब आप Read Receipts बंद करते हैं तो सामने वाले को कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता। उन्हें बस ब्लू टिक दिखाई नहीं देंगे।
3.क्या ग्रुप चैट में भी ब्लू टिक हटाए जा सकते हैं?
नहीं, WhatsApp में ग्रुप चैट के लिए ब्लू टिक पूरी तरह बंद नहीं किए जा सकते। ग्रुप में जब सभी सदस्य मैसेज पढ़ लेते हैं, तब ब्लू टिक दिखते हैं।
4.WhatsApp पर Blue Tick क्यों आते हैं?
Blue Tick यह दिखाने के लिए आते हैं कि रिसीवर ने आपका मैसेज पढ़ लिया है। यह WhatsApp का default फीचर है जो transparency के लिए बनाया गया है।
5.क्या Blue Tick हटाने से Last Seen भी छिप जाता है?
नहीं, Blue Tick और Last Seen अलग-अलग फीचर हैं। Last Seen को छिपाने के लिए आपको Privacy Settings में अलग से बदलाव करना होगा।